फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गर्भ में बच्चे की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज। पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मेंहदरिया निवासी एक 28 वर्षीय महिला ने गर्भ में बच्चे की मौत होने पर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पेट में दर्द की शिकायत लेकर गई थी, लेकिन डाॅक्टर की दवा के बाद रक्तस्राव होने लगा। जानकारी के मुताबिक, मेंहदरिया के निवासी वंशराज की पत्नी नीलम देवी डेढ़ माह की गर्भवती थीं। 13 दिन पूर्व पेट में अचानक दर्द उठने पर वह पीपीगंज कस्बे में स्थित एक नर्सिंग होम में उपचार के लिए गईं थी। नीलम का आरोप है कि वहां पर इलाज के बाद गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। एसओ आशीष सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें