हरपुर बुदहट इलाके के मथौली में शुक्रवार की रात लघुशंका करने घर से बाहर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार से आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एंबुलेंस का पीछा करने की कोशिश करने वाला युवक भी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, रामदवन यादव ( 58) मथौली थाना हरपुर बुदहट के निवासी थे, उनका घर गांव के मुख्य सड़क पर है।
वह रात में लगभग 11 बजे लघुशंका करने बाहर निकले थे कि तेज रफ्तार से आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस ने उन्हें ठोकर मार दी। बुजुर्ग द्वारा जोर से आवाज करने पर थोड़ी दूर पर गांव के ही नागेंद्र पुत्र राधेश्याम ने एंबुलेंस का पीछा करना चाहा तो एम्बुलेंस ने उन्हें भी ठोकर मार दिया।
गांव में तमाम तरह की चर्चा हो रही है कि एंबुलेंस कहा से आ रही थी, एंबुलेंस में कौंन से लोग थे। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया और मृतक का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।