फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा से शोहदों ने की छेड़खानी, ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झुमिला बाजार। बड़हलगंज क्षेत्र में पढ़ाई करने जा रही छात्रा के साथ बाइक सवार शोहदों ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने शोहदों को पकड़कर पिटाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने लेते गई। दोनों पक्षों के सुलह कर लेने पर पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की सुबह एक गांव की युवती झुमिला बाजार में कंप्यूटर की पढ़ाई करने जा रही थी। शुक्लपुरी गांव के बागीचे के पास पीछे से बाइक से पहुंचे तीन युवक सुनसान रास्ता देखकर युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। युवती किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पीछा कर बाइक सवारों को पकड़ लिया। इस पर वे ग्रामीणों से उलझ गए। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों युवक कुछ दिनों से अकेली आने-जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। दो दिन पहले भी एक युवती से छेड़खानी की थी। आरोपी युवक पास गांव के रहने वाले हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें