फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यश के ऑलराउंडर प्रदर्शन से सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित क्रिकेट क्लैश सीरीज के तहत खेले गए मुकाबले में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में यश यादव ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 25 रन बनाने के साथ चार विकेट भी झटके।
विज्ञापन

टॉस जीतकर सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आशुतोष यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में सरमाउंट की टीम ने नौ विकेट खोकर 269 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
सरमाउंट की ओर से शिखर वत्स द्विवेदी ने 50, रौनक सिंह ने 30, आशुतोष यादव ने 26, कृष्णमणि ने 24 और यश यादव ने 22 रन बनाए। इसके अलावा गोलू और नवीन गौड़ ने 10-10 रन का योगदान दिया। डीसीए क्लब की ओर से गेंदबाजी में अजय यादव ने चार, आदित्य चौधरी ने तीन विकेट और शिवांश पांडेय ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए क्लब की टीम 33 ओवर में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डीसीए की ओर से चंदन कन्नौजिया ने 37, अजय यादव ने 25, अतुल यादव ने 21, प्रत्युष यादव ने 20 और दिव्यांश मिश्रा ने 10 रन बनाए।
सरमाउंट की ओर से गेंदबाजी में यश यादव ने आठ ओवर में 44 रन देकर चार विकेट लिए। कृष्णमणि ने दो विकेट जबकि अजय यादव, शिवांश सिंह, अथर्व त्रिपाठी और राज शर्मा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के ऑलराउंडर यश यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें क्रिकेट कोच दुर्गेश चौधरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें