फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे: आठ वाहन चालकों को नोटिस, पुलिस से मंगा रहे और डाटा

Sat, 06 Jun 2026 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। परिवहन विभाग के अनुसार, अब तक आठ वाहन चालकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इन चालकों पर सड़क दुर्घटनाएं करने के आरोप हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद उनके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग पुलिस से दुर्घटना से जुड़े मामलों का विस्तृत डेटा मंगा रहा है ताकि हादसों के लिए जिम्मेदार चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा सकें। अधिकारियों का कहना है कि इस महीने ऐसे मामलों में कार्रवाई की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर शासन गंभीर है। दुर्घटना के मामलों में दोषी पाए जाने वाले चालकों के खिलाफ केवल चालान या जुर्माने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस विभाग से लगातार दुर्घटनाओं के रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विशेष रूप से तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें