फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में फरवरी से कोविड मुक्त हो सकते हैं अस्पताल, नहीं मिल रहा कोरोना मरीज

Thu, 21 Jan 2021 05:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
corona - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर कोविड अस्पतालों में अब बेड खाली हो चुके हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में 12 मरीजों को छोड़कर कहीं भी कोई मरीज भर्ती नहीं हैं। खास बात यह है कि पिछले 24 घंटे के अंदर कोई नया मरीज भर्ती भी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


यही वजह है कि इलाज करने वाली टीमें भी कम कर दी गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी माह से इन कोविड अस्पतालों को सामान्य अस्पतालों में तब्दील किया जा सकता है। इस पर मंथन शुरू हो चुका है। विभाग को अब केवल शासन की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

जानकारी के मुताबिक, जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है। अब मरीजों के आंकड़े 10 से 12 के बीच आकर सिमट गए हैं। इनमें ऐसे मरीज हैं, जो होम क्वारंटीन होकर ठीक हो जा रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों की संख्या भी कम हो गई है।
विज्ञापन


21 जनवरी को महज 12 मरीज भर्ती थे। इनमें सबकी हालत पहले से ठीक हैं। इसके अलावा 100 बेड टीबी अस्पताल, रेलवे अस्पताल, पनेशिया, स्पोर्ट्स कॉलेज, फातिमा में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में फरवरी माह में समीक्षा कर सरकारी चिकित्सा संस्थानों को छोड़कर अन्य अस्पतालों को कोविड मुक्त घोषित किया जाएगा। विभाग इस पर मंथन शुरू कर चुका है।

इतना ही नहीं सरकारी संस्थानों में बेडों की संख्या भी समिति कर दी जाएगी। जिससे की अगर इमरजेंसी में मरीज मिलते हैं, तो उनका इलाज हो सके। अन्य बेडों का इस्तेमाल सामान्य मरीजों के लिए किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है।
 

विज्ञापन

  • इन अस्पतालों में बेडों की संख्या
  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज- 500
  • पनेशिया- 78 बेड
  • टीबी अस्पताल - 100 बेड
  • एययरफोर्स- 50
  • रेलवे अस्पताल में-  50 बेड
  • स्पोर्टस कॉलेज- 150
  • फातिमा- 25
  • रक्षित हॉस्पिटल- 80
  • उदय हॉस्पिटल- 20
  • जिला अस्पताल- 23
  • राजवंशी न्यूरो- 10
  • आरके इमरजेंसी- 10 बेड

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि कोविड के मरीज अब कम हो चुके हैं। यह बेहद सुखद है। अभी बेडों की संख्या कम नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही कोविड वार्ड में बेडों की संख्या कम की जाएगी। इसके लिए शासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें