फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के लोहिया एन्क्लेव के 48 फ्लैट में बनेगा कोविड अस्पताल, भर्ती किए जा सकेंगे 335 मरीज

Tue, 14 Jul 2020 06:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
lohia enclave gorakhpur - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्पोर्टस कॉलेज के बाद अब लोहिया एन्क्लेव में 335 मरीजों की क्षमता वाला एल वन समकक्ष अस्पताल खोलने का निर्णय किया है। इसे लेकर कमिश्नर, डीएम, जीडीए वीसी और सचिव समेत स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने लोहिया एन्क्लेव का निरीक्षण करने के साथ ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


दरअसल इधर अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले चार-पांच दिनों से रोजाना 40 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल में भी बेड कम पड़ने लगे हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 150 बेड का अस्पताल शुरू किया है।

वहां भी जगह कम न पड़ जाए इसलिए प्रशासन ने अब लोहिया एन्क्लवे में भी 335 मरीजों की क्षमता वाला अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कमिश्नर जयंत नार्लिकर और डीएम का कहना है कि लोहिया एन्क्लेव में जरूरत पड़ने पर और भी बेड बढ़ाए जा सकते हैं।  तीन कमरों वाले प्रत्येक फ्लैट में 6 से सात लोग आसानी से रखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

लोहिया एन्क्लेव: राहत दिखते ही फिर टूटी आफत

रामगढ़ताल वेट लैंड के दायरे से लोहिया एन्क्लेव कॉलोनी के बाहर होने से 450 आवंटियों में जल्द कब्जा पाने की आस जगी थी मगर अब वहां कोविड अस्पताल खोले जाने से आवंटी फिर से निराश हो गए हैं। आवंटी अरुण सिंह और अवनीश शुक्ला का कहना है कि वह इसका विरोध करेंगे। उ

नका कहना है कि करीब चार साल से वह कब्जा पाने के लिए जीडीए से लेकर शासन तक के चक्कर लगा रहे हैं। अब जब जीडीए भी यह आश्वासन दे चुका है कि जुलाई में ही उन्हें कब्जा दिया जाएगा तो वहां कोविड अस्पताल खुल रहा है।

 उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि यह पूरे देश के लिए मुश्किल वक्त है मगर अभी तमाम इंटर और डिग्री कॉलेज खाली पड़े हैं। वहां पढ़ाई भी नहीं हो रही तो मरीजों को रखने के लिए प्रशासन, वहां क्यों नहीं इंतजाम करता। उनका कहना है कि वह इसका विरोध करेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें