राजस्व के सभी दफ्तरों में शुरू किया जाए कोविड हेल्प डेस्क : डीएम
गोरखपुर। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कलेक्ट्रेट और विकास भवन की ही तरह राजस्व विभाग के सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करने का निर्देश दिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए जो रोजाना तय प्रारूप पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम को सूचना देगा।
कंट्रोल रूम प्रभारी सूचनाओं को संकलित करने के लिए वहां तैनात किसी एक कर्मचारी या अधिकारी को नामित करे। नामित अधिकारी व कर्मचारी का यह दायित्व होगा कि वह रोजाना की सूचना कैंप कार्यालय को उपलब्ध कराए। डीएम ने निर्देश दिए कि जल्द हेल्प डेस्क क्रियाशील होने के साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों को सीएमओ द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जाए।