चीन के वुहान शहर से निकला कोविड-19 वायरस युवक के पास कैसे आया? इसकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम जुट गई है। विभाग यह पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर युवक पिछले तीन महीने के अंदर कहां-कहां गया और वह क्या करता था?
क्योंकि बताया जा रहा है कि उसे लीवर में भी संक्रमण था। ऐसे में अब विशेषज्ञ यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं कोरोना वायरस की वजह से लीवर में भी तो संक्रमण नहीं हो गया। फिलहाल यह बात तय मानी जा रही है कि युवक किसी विदेशी व्यक्ति के संपर्क में आया था। इसकी वजह से उसके अंदर कोरोना वायरस मिले हैं।
मृत युवक के परिजनों ने नहीं दी सही जानकारी
बस्ती से आए युवक के परिजनों ने डॉक्टरों से झूठ बोलकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जब चिकित्सकों ने पूछा था कि अचानक तबीयत खराब हुई या फिर पहले बीमार है। तब परिजनों ने बताया था कि पहले से दवा चल रही थी।
युवक की मौत हुई तो परिजन उतावले हो गए। वह जल्दी शव की मांग करने लगे। इससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन का संदेह गहरा गया। जब सख्ती से पूछताछ हुई, तब परिजनों ने बताया कि युवक की तबीयत दस दिन से खराब थी। इसकी सूचना आईसीएआर के निदेशक को दी गई। इसके बाद जाकर मृत युवक का सैंपल लिया जा सका।