फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले सात और कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 415

Mon, 20 Jul 2020 04:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में कोरोना का संक्रमण नगर पंचायत शोहरतगढ़ कार्यालय कर्मचारियों में लगातार जारी है। सोमवार को तीन और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शहर के पुलिस लाइंस में भी तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


सोमवार को जिले में कुल सात लोग संक्रमित पाए गए। इन सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। जिले में अब तक 415 लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 278 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 127 का इलाज चल रहा है और अब तक 10 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें-  30 रुपये नहीं देने पर मासूम से खिंचवाया स्ट्रेचर, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


शोहरतगढ़ नगर पंचायत में कई कर्मचारियों के संक्रमित होने पर बाकी कर्मचारियों का भी सैंपल लिया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। मूल रूप से देवरिया जनपद के रहने वाले दो पुलिसकर्मी छुट्टी के बाद हाल ही में ड्यूटी पर लौटे थे।

बाहर से आने के कारण उन्हें पुलिस लाइंस में क्वारंटीन कर सैंपल लिया गया था। उनके साथ ही पुलिस लाइंस में तैनात एक अन्य कर्मचारी का भी सैंपल लिया गया था। लोटन ब्लॉक क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


संदिग्ध लगने पर उसका भी सैंपल जांच को भिजवाया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में सभी कोविड-19 संक्रमित पाए गए। सीएमओ इंद्रविजय विश्कर्मा ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट  में सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें