फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 70 हजार की दवा लेकर निकला कूरियर कर्मचारी लापता

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरौली। करीब 70 हजार रुपये की दवा लेकर निकले कूरियर कर्मचारी के डिलीवरी नहीं करने पर चिलुआताल निवासी मोहम्मद हश्शाम खान ने गीडा थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि 28 सितंबर को पार्सल लेकर निकला कर्मचारी दो दिन बाद मोबाइल बंद कर संपर्क से बाहर हो गया। हश्शाम खान के अनुसार, पादरी बाजार स्थित कूरियर कंपनी ने खानीपुर निवासी युवक को दवा की डिलीवरी के लिए पार्सल दिया था। निर्धारित समय तक दवा नहीं पहुंचने पर उन्होंने कर्मचारी से संपर्क किया, लेकिन 30 सितंबर को उसका नंबर ब्लॉक मिला। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कंपनी ने ई-मेल के जरिये कर्मचारी के भाग जाने की जानकारी दी है। हश्शाम खान ने दवा बरामद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें