गोरखपुर। समग्र शिक्षा के तहत जिला परियोजना कार्यालयों में सेवा प्रदाता के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारियों के मानदेय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने 29 सितंबर को इसका आदेश जारी किया है। बढ़ोतरी एक बार के लिए लागू की गई है। पिछली अवधि का एरियर कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा। आदेश के अनुसार आशुलिपिक और लेखाकार का मानदेय 18,560 से बढ़ाकर 23,200 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। सहायक लेखाकार का मानदेय 11,600 से बढ़कर 14,500 रुपये हो गया है। टंकक/लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर का मानदेय 11,020 से बढ़ाकर 13,775 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बढ़े हुए मानदेय का खर्च समग्र शिक्षा के एमएमएमईआर मद से किया जाएगा। सभी जिलों को नई दर के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।