फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घर से भागकर बंगलूरू पहुंचे प्रेमी युगल, आठ दिन बाद थाने लौटकर शादी के लिए हुए राजी

Sun, 29 Nov 2026 07:10 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव से घर छोड़कर बंगलूरू पहुंचे प्रेमी युगल आठ दिन बाद पुलिस की पहल पर शनिवार सुबह वापस लौट आए। थाने पहुंचने पर प्रेमी युगल ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जेनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमी युगल ने घर-परिवार की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला कर लिया। दोनों चुपके से ट्रेन पकड़कर बंगलूरू पहुंच गए। आठ दिन तक वहां रहने के बाद पुलिस की पहल पर शनिवार सुबह दोनों पिपराइच थाने पहुंच गए। खास बात यह रही कि थाने में दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने की इच्छा जताई। परिवार के लोग भी शादी के लिए तैयार हो गए। हालांकि, रविवार शाम तक शादी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के बरगदही रोड स्थित एक गांव का है। जानकारी के अनुसार, महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार निवासी युवक का ननिहाल इस गांव में है। युवक बंगलूरू में पेंट-पॉलिश का काम करता है। कुछ समय पहले वह ननिहाल आया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे। इसके बाद आठ दिन पहले दोनों घर से निकलकर ट्रेन से बंगलूरू चले गए।

युवती की मां ने युवक के मामा पर बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने युवक के मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और युवक का मोबाइल नंबर हासिल किया। इसके बाद पुलिस ने युवक से संपर्क कर दोनों को वापस आने के लिए समझाया। पुलिस की पहल पर दोनों शनिवार सुबह थाने पहुंच गए। वहां दोनों ने शादी की इच्छा जताई। दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी की तैयारी पर बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन

सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें