बुधवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेकर छानबीन शुरू कर दी। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में सभासद प्रतिनिधि जुर्म स्वीकार कर लिया। इस घटना में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि मुख्य आरोपी सभासद प्रतिनिधि हामिद अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। उससे सहयोगियों की जानकारी हुई। केस दर्ज किया जा रहा है। सभी को उनके किए की सजा मिलेगी।