फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्षद को धमकी देने के मामले में आज पार्षद करेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर क्षेत्र के कल्याणपुर वार्ड के पार्षद शिवेंद्र मिश्रा को मुंबई से असलहा मंगाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले को पार्षदों ने गंभीरता से लिया है। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को पार्षद की तरफ से तहरीर मिलने पर तिवारीपुर पुलिस ने दो आरोपियों प्रदीप सिंह और मुकेश सिंह के खिलाफ धमकी देने व गाली गलौज करने का केस दर्ज किया। बुधवार को नगर निगम के पार्षद कक्ष में पार्षदों का दल इस संबंध में बैठक करेगा।
विज्ञापन

पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी भाजपा पार्षद मामले में एकजुट होकर आगे की रणनीति बनाएंंगे। शिवेंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें