गोरखपुर नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बशारतपुर पोखरी की जमीन पर बढ़कर हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इसको लेकर शिकायत मिली थी कि संजय श्रीवास्तव पोखरी की जमीन पर आगे बढ़कर पिलर आदि का निर्माण करा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों के साथ पहुंची प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की तो शिकायत सही मिली। हालांकि, संजय श्रीवास्तव का कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। इस पर टीम ने अवैध निर्माण तोड़ा।