उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में तीन कोरोना संदिग्ध मिलने से अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इन संदिग्धों को अस्पताल ले जाने के एंबुलेंस पहुंची तो लोगों ने ड्राइवर और कर्मचारी को कोरोना वायरस होने की सूचना दे दी।
यह जानकारी मिलते ही दोनों एंबुलेंस लेकर गायब हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई। तीनों संदिग्धों को जिला अस्पताल में संदेह के आधार पर भर्ती कराया गया है, इनमें एक तुर्कपट्टी, एक खड्डा व एक कुबेर थाना क्षेत्र का है।