फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से लौटा कोरोना संदिग्ध अस्पताल से फरार, अब यहां हो रही है तलाश

Wed, 18 Mar 2020 06:50 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, ब्रह्मपुर (गोरखपुर)।

सार

  • कोरोना के लक्षण दिखने पर युवक को एयरपोर्ट से आइसोलेशन वार्ड में कराया गया था भर्ती
  • जिस गांव में पहुंचा वहां अफरातफरी, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली से लौटने के बाद बंगलूरू के आइसोलेशन वार्ड से भागकर कोरोना से संक्रमित महिला के आगरा पहुंचने जैसा ही एक मामला गोरखपुर में भी सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। दुबई से मुंबई लौटे एक युवक को कोरोना का संदिग्ध मानते हुए मुंबई के ही एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उसे 14 दिनों तक निगरानी में रखा जाना था लेकिन वह दो दिन बाद ही भाग निकला। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली है कि पांच दिन पहले भागा युवक गोरखपुर आया है इसके बाद से शहर में खलबली मची हुई है। युवक की तलाश में स्वास्थ्य विभाग पुलिस की भी मदद ले रही है।

जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व निबाही गांव का एक युवक दुबई से मुंबई लौटा। एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई तो उसमें कोरोना के संक्रमण के कुछ लक्षण मिले। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। इसके दो दिन बाद ही युवक अस्पताल से भाग निकला।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने उसके पते के आधार पर मुंबई से ग्राम प्रधान कपिल देव यादव को मामले की जानकारी दी। कपिल देव ने बताया कि पहले तो नाम और पता गलत बताया गया लेकिन जब छानबीन की गई तो गांव का ही एक युवक निकला। इसकी सूचना ब्रह्मपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ ईश्वर लाल व पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन

आशा वर्कर को घर से भगाया

मंगलवार को चिकित्सा प्रभारी ने आशा कार्यकर्ता को युवक के घर भेजा तो युवक के परिजनों ने उसे भगा दिया। युवक की जानकारी पर परिजन नाराज हो गए और कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

ग्रामीण डरे, पहन रहे मास्क
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्राम प्रधान कपिलदेव ने बताया कि डर का माहौल ऐसा हो गया है कि लोग अब मास्क पहनकर घूम रहे हैं। उस पर युवक के परिजनों की ओर से कोई सूचना भी नहीं दी जा रही है।

पीएचसी प्रभारी डॉ ईश्वर लाल ने कहा कि ग्राम प्रधान से युवक के बारे में जानकारी मिली थी। आशा को घर पर भेजा गया था। लेकिन परिजन कोई मदद नहीं कर रहे हैं। पुलिस की मदद ली जाएगी।

झंगहा एसओ अनिल सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन युवक नहीं मिल सका। सूचना मिली कि वह अपने ससुराल चला गया है। ससुराल की जानकारी लेकर युवक को अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें