जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम के संक्रमण अस्पताल में सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जिला अस्पताल के डॉक्टर और उनकी टीम जांच कर रही है। 7 दिन के लिए अलग-अलग रोस्टर वाइज डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।
कोरोना वायरस के चलते अस्पताल में भीड़ ना हो इसलिए जिला अस्पताल प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने यह फैसला लिया है। मौजूदा समय में सबसे अधिक मरीज सर्दी जुखाम और बुखार के जिला अस्पताल में आ रहे हैं। करीब 500 से 600 मरीज रोजाना जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से ओपीडी में भीड़ बढ़ जा रही थी। जबकि प्रशासन भीड़ ना इकट्ठा होने पाए के लिए एहतियात बरत रहा है।