इसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। अब 25 एक्टिव केस हैं। पांच महिला और 19 पुरुष ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक युवक की मौत हुई थी। संतकबीरनगर में अब तक 35 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 14 महिलाओं का नाम शामिल था। अब तक 13 महिला और 11 पुरुष ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 11 हैं।
सिद्धार्थनगर में 37 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। सिद्धार्थनगर में एक भी महिला संक्रमित नहीं हुई है। महराजगंज में 11 मरीज मिल चुके हैं। छह जमाती पहले ही ठीक हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती एक युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
चार पुरुष अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। गोरखपुर में अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक महिला का नाम शामिल है। महिला नई दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से होकर लौटी है। देवरिया में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं लेकिन सभी पुरुषत हैं। कुशीनगर में दो कोरोना पॉजिटिव हैं। इसमें एक किशोरी है। किशोरी कानपुर से आई है। एक युवक भी कोरोना की चपेट में आया है।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि पुरुषों का बाहर निकलना और लोगों से मिलना-जुलना ज्यादा होता है। यह संकट महिलाओं के साथ नहीं है। वह ज्यादातर समय घर में रहती हैं। लोगों से मिलना-जुलना भी कम होता है। कोरोना वायरस का संक्रमण संपर्क से फैलता है, इसलिए पुरुष ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। हां, किसी विशेष कारण से पुरुषों पर वायरस का ‘वार’ हो रहा है तो निश्चित ही शोध की जरूरत है।