फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: वायरस से बचाव के लिए पूर्वोत्तर रेलवे तैयार, दफ्तरों से हटाए जाएंगे पर्दे

Thu, 19 Mar 2020 04:47 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का वेटिंग हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे ने अपने सभी दफ्तरों में पर्दे हटवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोफा कवर भी हटवाए जाएंगे। इसके अलावा सैनेटाइजर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय से शुरुआत कर दी गई। दोनों दफ्तरों से पर्दे हटा दिए गए और सोफे से कवर और तौलिया भी हटा लिए गए हैं। दफ्तर के बाहर सैनिटाइजर रखे गए हैं और उस पर निर्देश दिए गए हैं कि किसी से भी हाथ मिलाने के पहले खुद को सैनिटाइज कर लें।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के जितने भी तरीके हैं वे सभी अपनाए जा रहे हैं। ट्रेन से पर्दे पहले ही हटा लिए गए थे अब दफ्तरों से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें