फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur LockDown: घर बैठे ऑनलाइन आर्डर दीजिए, चौखट पर मिल जाएगा सामान

Sat, 28 Mar 2020 02:18 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल पर शहर के दो भाईयों ने शुरू की डोर स्टेप डिलीवरी सेवा
  • दो घंटे में घर पहुंचेगा सामान, शर्त 300 रुपये से अधिक की खरीदारी की
  • www.onlinefoodz.com पर देना होगा आर्डर, 50 रुपये डिलीवरी चार्ज लगेगा
  • पोर्टल न खुले तो व्हाट्सएप नंबर 8318388754, 8808080505, 8182863386 पर आर्डर दें
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पर शहर के दो युवाओं मुदस्सिर निसार और मासिर ने ऑन लाइन पोर्टल के लिए डोर स्टेप डिलीवरी सेवा शुरू की है। कोई भी व्यक्ति उनके पोर्टल www.onlinefoodz.com पर ऑर्डर बुक कराकर दो घंटे के भीतर किराना से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्री अपने घर पर प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन


शर्त इतनी है कि सामग्री 300 रुपये से अधिक हो और डिलीवरी चार्ज के तौर पर आपको 50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। फायदा यह होगा कि सामान आपको जिला प्रशासन की तरफ से तय दर पर मिलेगा, वह भी घर
बैठे। नेट न काम करे तो आप व्हाट्सएप से भी आर्डर दे सकते हैं।

दोनों भाइयों में एक साफ्टवेयर इंजीनियर तो दूसरा ट्रेवल एजेंसी संचालित करते हैं। उनका कहना है कि लॉक डाउन के दौरान लोगों के घर तक सामान पहुंचने में हो रही दिक्कतों को देख उन्हें आइडिया आया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने मदद की और फिर पूरा सेटअप तैयार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन भुगतान का भी विकल्पः ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

इस ऑनलाइन डोर स्टेप डिलीवरी का आजाद नगर में कार्यालय है। जहां 10 से अधिक वेंडर काम करते हैं। जब कोई व्यक्ति आर्डर देता है तो ये वेंडर जिला प्रशासन द्वारा चयनित नजदीक के किराना दुकानों से सामान लेते हैं और उन्हें लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। इसके लिए प्रशासन ने सभी वेंडरों को पास जारी कर रखा है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सदर तहसील एसडीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान लोगों की सुविधा के लिए दो युवाओं की मदद से यह सुविधा शुरू की गई। आवश्यक वस्तुओं को घर की चौखट पर पाने के लिए अब आप इंटरनेट के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दर पर वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं । भुगतान के लिए कई ऑनलाइन विकल्प भी दिए गए हैं ।

डिजिटल पेमेंट जैसे googlepay, paytm और BHIM के माध्यम से भुगतान की सुविधा है। इसके अलावा इसमें कैश ऑन डिलीवरी की भी सुविधा है । इस पोर्टल पर ज़रूरत की सारी वस्तुएं आपको बाज़ार मूल्य पर ही मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें