फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम में जुटा स्वास्थ्य विभाग, विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की हो रही जांच

Thu, 06 Feb 2020 10:06 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • 43 में तीन यात्री दिल्ली में रुके, तीन यात्री पासपोर्ट पर दर्ज पते पर नहीं मिले, 37 यात्रियों की रोजाना हो रही जांच
  • स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन की 26 सदस्यीय टीम कर रहीं निगरानी
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में जुटा स्वास्थ्य विभाग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में जुटा स्वास्थ्य विभाग अब चीन ही नहीं किसी भी देश से आने वाले यात्रियों की जांच कर रहा है। गोरखपुर में भी स्वास्थ्य विभाग विदेशों से आए यात्रियों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी रख रहा है। अभी तक देश के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से होकर गोरखपुर के 43 यात्री विदेश से लौटे हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर हुए स्वास्थ्य परीक्षण में ये सभी 43 यात्री स्वस्थ यानी विसंक्रमित पाए गए हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन की 26 सदस्यीय टीम इन यात्रियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर रोजाना उनकी सेहत जांच रही है।

स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार कर इस पर यात्री से हस्ताक्षर करा कर स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ भेजा जा रहा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले के 43 यात्रियों में 40 की पहचान हो गई है। इनमें से तीन यात्री दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद दिल्ली में ही रुक गए हैं। इन तीनों यात्रियों की दिल्ली में निगरानी की जा रही है। 37 यात्रियों से रोजाना व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन यात्री पासपोर्ट पर दिए गए पते पर नहीं मिले और न ही उनके फोन नंबर चालू हैं। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है और इन यात्रियों की तलाश की जा रही है। अच्छी बात यह है कि ये तीनों यात्री भी हवाई अड्डे पर हुई जांच में स्वस्थ पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें