फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में 19 और मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने सील किया इलाका

Sat, 25 Apr 2020 01:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले में 19 और नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में जिले में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। इसमें 18 लोग मगहर और एक युवक बखिरा इलाके के तिलाठी गांव का है। 
विज्ञापन


अब तक जिले में कुल 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। डीएम और एसपी शनिवार को तड़के ही मगहर और तिलाठी गांव पहुंचे और चारों तरफ से सील कराने का निर्देश दिया।

देवबंद से आए मगहर का रहने वाला 23 वर्षीय युवक दो दिन पूर्व जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके परिवार के 30 लोग और संपर्क के 26 लोग जिला अस्पताल क्वारंटीन कराए गए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इन सभी का नमूना मेडिकल कॉलेज में जांच को भेजा गया था। सीएमओ डॉक्टर हरि गोविंद सिंह ने बताया शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमे 18 लोग मगहर के रहने वाले हैं। जबकि एक युवक बखिरा इलाके का निवासी है। 

एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि मगहर कस्बा और उसके इर्द गिर्द तीन किलोमीटर का दायरा सील करा दिया गया है। जबकि तिलाठी गांव को चारों तरफ से सील कराते हुए पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें