फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींकने खांसने से ही नहीं तेज हंसने से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, ऐसे करें खुद का बचाव

Sat, 28 Mar 2020 02:50 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित के हाथ मिलाने, संपर्क में आने, छींकने से ही नहीं, उसके जोर-जोर हंसने से भी आसपास मौजूद लोगों में संक्रमण फैल सकता है।  भारतीय आर्युविज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक हालिया शोध में यह नया तथ्य सामने आया है।

विज्ञापन


अगर संक्रमित व्यक्ति ने मास्क नहीं लगाया और कहीं हंसा तो भी उसके एक मीटर के दायरे में सैनिटाइजेशन आवश्यक है। इसलिए डॉक्टर संक्रमित और स्वस्थ दोनों के मास्क लगाने पर जोर दे रहे हैं।

रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर गोरखपुर (आरएमआरसी ) के निदेशक डॉ रजनीकांत ने बताया कि भारतीय आर्युविज्ञान अनुसंधान परिषद  (आईसीएमआर) के शोध में यह बात सामने आई है कि अगर कोरोना से संक्रमित व्यक्ति जोर से हंसता है तो वायरस फैलाने का खतरा ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ता है संक्रमित होने का खतरा

ऐसे व्यक्ति के जोर से हंसने के दौरान वायरस ड्रॉपलेट के माध्यम से बाहर निकलता है। यह तेजी से फैलता है। इससे आसपास मौजूद लोग चपेट में आ सकते हैं। संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार लोग संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर खड़े होते हैं। उन्हें इस बात की जानकारी है कि खांसने-छींकने और हाथ मिलाने से वायरस फैल सकता है।

इससे संक्रमित के सामने वाला उसके हंसने को लेकर लापरवाह हो जाता है कि इससे क्या होने वाला है। निदेशक सलाह देते हैं कि जिस तरह के हालात हैं, हमें स्वस्थ प्रतीत होने वाले व्यक्ति से भी एक मीटर की दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मरीज जब तक ठीक न हो जाएं, तब तक मास्क जरूर लगाएं। अपने को स्वस्थ मानने वाले भी किसी के नजदीक जाने के पूर्व मास्क लगाएं और एक-दूसरे से मानक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें