फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में 91 नए मिले संक्रमित, 93 ने दी कोरोना को मात

Wed, 09 Sep 2020 08:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के ग्राफ का बढ़ना निरंतर जारी है। बुधवार को 91 नए लोग इस बीमारी की जद में आए तो वहीं 93 लोग इसे मात देकर अस्पतालों से सकुशल अपने घर लौट गए। कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर अब 3840 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को शाम तक 2287 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 2196 निगेटिव और 91 पॉजिटिव केस हैं। इनमें दुदही क्षेत्र के 17, फाजिलनगर के छह, कसया के 10, पडरौना के दस, खड्डा के चार, सुकरौली के पांच, तमकुही के छह, कुबेरस्थान का एक, रामकोला के तीन, कप्तानगंज के चार, मोतीचक के सात, विशुनपुरा के दो, हाटा के साथ, सेवरही के तीन और अन्य क्षेत्रों के छह लोग शामिल हैं।

इस तरह अब तक कुल 70029 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 3840 लोग पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को जांच के बाद 93 लोग स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक कुल 3065 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 749 लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। अब तक 26 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें