कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
महराजगंज जिले में बुधवार को 111 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं पहले से संक्रमित 25 लोग स्वस्थ भी हो गए। जिले में अब तक कोरोना के कुल 3798 मामले सामने आए हैं। 2844 सक्रिय मामले हैं। वहीं 910 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 44 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि बुधवार को 2525 नमूनों की जांच हुई, जिसमें से 1902 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक 62007 लोगों की जांच की जा चुकी है। 1894 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
बुधवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में फरेंदा व नौतनवां के 12-12, सदर के 30 , घुघली के छह, मिठौरा व पनियरा के तीन-तीन, बृजमनगंज के चार, लक्ष्मीपुर के नौ, परतावल के 19 व निचलौल के सात, सिसवां के एक तथा अन्य जगहों के कुल पांच लोग शामिल हैं।
संक्रमित मिलने वालों में डीएम आवास का एक कर्मी, स्टेट बैंक के दो तथा यूनियन व पंजाब नेशनल बैंक के एक-एक कर्मी तथा बृजमनगंज, घुघली, सदर व लक्ष्मीपुर सीएचसी के एक-एक कर्मी तथा एक खंड शिक्षा अधिकारी भी हैं।