भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर अब नेपाल से आने वाले भारतीय नागरिक एवं संदेह होने पर नेपाली नागरिको का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश मिलेगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की टीम सीमा पर लगी है।
शनिवार की सुबह से पांच चिकित्सको की टीम सरहद पर पहुंची। डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर तक 18 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया। सभी लोग निगेटिव मिले।
उन्होंने बताया कि नेपाल से आने वाले लोगों का टेस्ट किया जा रहा। बुखार या अन्य कोई समस्या दिखने पर भी टेस्ट होगा। उसके बाद आगे जाने की अनुमति मिलेगी।