कोरोना वायरस की चपेट से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में गोरखपुर में रहने वाले लोग कोरोना की जांच आसानी से करवा सकते हैं। बताया जा रहा है कि सामान्य बीमार होने पर भी खुद दवा न खाएं और न ही निजी अस्पतालों में जांच कराने की सोचें। जिला अस्पताल के फ्लू कॉर्नर ओपीडी में जांच कराएं।
डॉक्टरों की सलाह पर दवा का सेवन करें। अगर लगता है कि जाने की स्थिति में नहीं हैं स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805145 पर या फिर जिले के कंट्रोल रूम 0551-2205145 पर संपर्क दें। अब तक निजी अस्पतालों में जांच की कोई व्यवस्था नहीं है।
कोरोना के लक्षण महसूस हो तो जांच कराएं
अगर कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तत्काल जिला अस्पताल के फ्लू कॉर्नर ओपीडी या फिर मेडिकल कॉलेज के फ्लू कॉर्नर ओपीडी में दिखाएं। जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज का आरएमआरसी सेंटर है। वहां पर भी जांच की व्यवस्था है।
अगर कोई जांच के लिए प्राइवेट लैब में कह रहा है तो बिल्कुल गलत है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच की निशुल्क व्यवस्था है। कोरोना वायरस की जांच के लिए एक भी रुपये शुल्क नहीं है।