फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध ने आइसोलेशन वार्ड में बनाया वीडियो, कहा- 'सही से इलाज करो, नहीं तो भागकर सबको फैला दूंगा'

Sun, 05 Apr 2020 09:22 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था, उसे सर्दी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ थी। युवक में कोरोना के लक्षण को देखते हुए उसे ओपेक चिकित्सालय कैली स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शनिवार को युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें उसने कहा कि उसका ठीक से इलाज नहीं किया जा रहा है।

वीडियो में युवक ने कहा कि उसने अधिकारियों को भी फोन पर इसकी सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी देते हुआ कहा कि यदि यही स्थिति रही तो वह वार्ड से भाग जाएगा और भी लोगों को कोरोना संक्रमित कर देगा। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन कहा कि मामला संज्ञान में है। डॉक्टरों की ओर से युवक का इलाज किया जा रहा है, उनके अनुसार वह ठीक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें