फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: छह जमातियों सहित नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, इस वजह से सहम गए थे लोग

Tue, 07 Apr 2020 02:49 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर (पडरौना)।
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुशीनगर में छह जमातियों सहित नौ लोगों को कोरोना के संदिग्ध के तौर पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाए जाने के बाद सोमवार को लोग सहम गए थे। इन सभी का सैंपल लेकर शाम तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था।

विज्ञापन


उसी समय से लोग तरह-तरह की आशंकाओं से ग्रस्त थे, लेकिन मंगलवार को जो रिपोर्ट आई, उसने सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया। जमातियों सहित इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना से हर कोई जूझ रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ा रहा है। सामाजिक दायरा का पालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बावजूद जनपद में सोमवार को अचानक कोरोना के नौ संदिग्ध व्यक्तियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड लाए जाने के बाद लोगों के मन में तरह-तरह की आशंकाएं उत्पन्न होने लगी थीं। अस्पताल लाए गए व्यक्तियों में छह जमाती थे, जबकि तीन इस जनपद के निवासी थे।

विज्ञापन

लोगों को सता रहा था डर

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन सभी का सैंपल लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था, लेकिन हर कोई इस बात को लेकर आशंकित था कि कहीं इनकी रिपोर्ट पॉजीटिव न आ जाए।

बहरहाल, मंगलवार को इनकी रिपोर्ट आई। जमातियों सहित सभी नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। यह देख स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस तरह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक आइसोलेशन वार्ड से 31 लोगों का सैंपल भेजा गया है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने बताया कि सोमवार को नौ लोगों का सैंपल भेजा गया था। इनकी रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव पाए गए हैं।

संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बजरंगी पांडे ने कहा कि रिपोर्ट राहत देने वाली है। नौ लोगों में छह बाहरी हैं, जबकि तीन इस जनपद के रहने वाले हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें