फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में कोरोना पॉजिटिव मरीज का रिश्तेदार और उसका दोस्त क्वारंटीन  

Sat, 02 May 2020 10:59 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने वाले  सरहरी क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर दो के निवासी उसके जीजा और दो दोस्तों को 100 बेड के टीबी अस्पताल में शुक्रवार को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किए गए थे। अब तक उनका नमूना नहीं लिया गया है। बताया जा रहा हे कि एक सप्ताह बाद नमूना लिया जाएगा।

वहीं जिले में लॉकडाउन के दौरान खाने-पीने की परेशानी बढ़ने पर पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करने वाले ग्राम धानी निवासी दो लोग साइकिल से ही घर चले आए। इस सफर को तय करने में उन्हें नौ दिन लगे। शुक्रवार को दोनों घर पहुंचे। वहीं मुंबई से दस दिन तक साइकिल से चलकर धानी बाजार में एक व्यक्ति पहुंचा। सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें