फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों ने किया हंगामा, रिश्तेदारों के साथ एक ही अस्पताल में रहने की कर रहे थे जिद

Fri, 08 May 2020 04:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिले पीड़ितों ने बुधवार को सीएचसी खलीलाबाद में बने एलवन हास्पिटल में रखे जाने की मांग लेकर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन कोरोना मरीजों से 30 बेड फुल हो जाने का हवाला देते हुए चारों को सीएचसी मुंडेरवा भेज रहा था, जिससे पीड़ित नाराज हो गए थे।
विज्ञापन


मगहर निवासी छात्र के परिजन और रिश्तेदार को मिलाकर कुल 21 लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ये सभी मरीज पहले से ही सीएचसी खलीलाबाद में बने एलवन अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा सिद्धार्थनगर जिले के चार मरीज भर्ती हैं। तिलाठी और बखिरा के एक-एक और निघुरी के दो सहित कुल 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज एलवन अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल की क्षमता 30 बेड की है।
विज्ञापन

बुधवार को मगहर में चार और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक मासूम है। बाकी तीन का कहना था कि वे सीएचसी खलीलाबाद में बने एलवन अस्पताल में ही रहना चाहते हैं। उनका तर्क था कि उनके सभी परिजन व रिश्तेदार यहीं पर भर्ती हैं। इसे लेकर वे लोग हंगामा करने लगे।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा का कहना है कि सीएचसी खलीलाबाद में बने एलवन अस्पताल की क्षमता 30 बेड की है और 29 मरीज भर्ती हैं। बुधवार को चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो मगहर निवासी छात्र के परिवार के हैं।

वे सभी यहीं पर रहना चाहते हैं। उन्हें सीएचसी मुंडेरवा में भर्ती कराया जा रहा था, जिस पर तीन लोग हंगामा करने लगे। बाद में एक चार वर्षीय बालक को यही पर भर्ती करते हुए तीन लोगों को मुंडरेवा अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें