फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में उप कृषि निदेशक सहित दो मिले कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटे के लिए बंद किया गया कृषि भवन

Tue, 17 Nov 2020 07:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

बस्ती जिले में उप कृषि निदेशक डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी मंगलवार को कोरोन पॉजटिव पाए गए हैं। संयुक्त निदेशक कृषि अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि उप निदेशक के कोरोना पॉजटिव पाए जाने के बाद कृषि भवन 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


बंद के दौरान पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा। विभाग पुनः 19 को पूर्व की भांति सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खुलेगा।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि मंगलवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों संख्या 4720 हो गई है। 93 संक्रमित कोरोना के चलते जान गवां चुके हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या सौ पहुंच गई है। 490 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बताया कि 196026 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 195536 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब तक 190816 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में 95 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सदर तहसील में 57, हर्रैया में 30, भानपुर में छह व रुधौली में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाया जा चुका है। धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या घट रही है। जो कोरोना की समाप्ति का शुभ संकेत है।
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें