फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के एक महीने पूरे, अब विकास कार्यों को गति देने की तैयारी तेज

Thu, 23 Apr 2020 10:14 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में बुधवार को लॉकडाउन के एक महीने पूरे हो गए। सरकारी दफ्तरों के खुलने के साथ ही अब प्रशासन का जोर बंद पड़ी बड़ी परियोजनाओं को गति देकर फिर से पटरी पर लाने का है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने को लेकर दफ्तर में मंथन के बाद कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने फील्ड में निकलकर इनका निरीक्षण भी किया। सभी की प्रगति जांची और निर्माण कार्य शुरू होने में आ रही बाधाओं को दूर करने का मंत्र दिया।

सभी परियोजनाओं में मजदूरों की कमी ही सबसे बड़ी समस्या के तौर पर सामने दिखी जिसपर कमिश्नर ने कार्यदायी संस्थओं, सीडीओ को प्रदेश के भीतर ही दूसरे मंडल से मजदूर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


कमिश्नर सबसे पहले ऑडिटोरियम के निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है जबकि 40 फीसदी अभी भी बाकी है। इसपर उन्होंने कार्यदायी संस्था को तीन महीने के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर 87 मजदूर काम करते हुए मिले।

 

विज्ञापन

मजदूरों का हो स्वास्थ्य परीक्षण

कमिश्नर ने हिदायत दी कि सभी मजदूरों को कार्य स्थल पर ही रखा जाए और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। उन्हें साबुन से हाथ धोते रहने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करने को कहा।

उन्होंने संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि वे मंडल के सभी सीडीओ को यह सुनिश्चित करने को कहें कि उनके जिले में जितनी भी परियोजनाएं चल रही हैं वहां सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो और मजदूरों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।

कमिश्नर ने कहा कि कोर्ठ भी मजदूरी कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसे तत्काल आइसोलेट करते हुए उसके नमूने जांच के लिए भेजे जाएं। इसके बाद उन्होंने रामगढ़ताल का निरीक्षण किया और ताल से निकाली गई जलकुंभी को जल्द हटाने को कहा।

इसी तरह उन्होंने कहा कि यदि रॉ मैटेरियल में कोई कठिनाई आ रही हो तो अवगत कराया जाए ताकि उसका निराकरण कराया जाएगा। चिड़िया घर के निरीक्षण के दौरान 123 मजदूर काम करते मिले।

बताया गया कि 85 फीसदी काम पूरा हो गया है। कमिश्नर ने 50 फीसदी से अधिक मजदूर नहीं लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त, एडी हेल्थ, जी.एम. राजकीय निर्माण निगम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें