फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में तीन डॉक्टर समेत मिले 189 कोरोना पॉजिटिव, दो संक्रमितों की हुई मौत

Wed, 16 Sep 2020 09:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में पिछले 24 घंटे में जिले में 189 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दो मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में निजी अस्पताल के तीन और सीएचसी के एक डॉक्टर समेत एम्स, रेलवे अस्पताल के कई कर्मी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 13228 हो गई है। इनमें 10200 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2849 हैं। अब तक 163 संक्रमितों की मौत हुई है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर पांच कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। एम्स में लगातार सातवें दिन भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक निजी कंपनी के पांच कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रेलवे अस्पताल के कई कर्मी संक्रमित मिले हैं। वहीं, शहर के अलग-अलग जगहों के तीन निजी डॉक्टर और सीएचसी के एक डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा पीएचसी ब्रह्मपुर, पीएचसी भटहट और सीएचसी पिपराइच के एक-एक कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

बशारतपुर में एक ही परिवार के तीन लोग, पादरी बाजार में एक ही परिवार के दो लोग, दिव्यनगर में एक ही परिवार के दो लोग, नदवाज्ञानपार में एक ही परिवार के दो लोग, आर्यनगर उत्तरी में एक ही परिवार के दो लोग, फर्टीलाइजर के तीन कर्मी और सूरजकुंड में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन

गोरखनाथ इलाके में सर्वाधिक 31 मरीज मिले

शहर में 87 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 31 मरीज गोरखनाथ थाना क्षेत्र में मिले हैं। इसके अलावा शाहपुर में 21, कोतवाली में चार, कैंट में 15, रामगढ़ ताल इलाके में तीन, गुलरिहा में आठ, राजघाट इलाके में एक और चिलुआताल क्षेत्र में चार नए मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 80 नए मरीज मिले हैं।

इनमें बांसगांव, बड़हलगंज और सहजनवां में एक-एक, कैंपियरगंज और गोला में दो-दो, भटहट, गगहा, खजनी और उरुवा में तीन-तीन, पिपराइच में चार, ब्रह्मपुर, पिपरौली और सरदारनगर में सात-सात, खोराबार में 10, चरगांवा में 11 और कौड़ीराम में 12 नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा 22 ऐसे मरीज हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
 
एक की एसजीपीजीआई लखनऊ तो दूसरे की पनेशिया अस्पताल में मौत
पिछले 24 घंटे में दो संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें शहर के रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पनेशिया अस्पताल में हुई है। उधर, सिंधी कॉलोनी के रहने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत एसजीपीआई लखनऊ में मंगलवार की सुबह हुई। बताया जा रहा है कि उन्हें किडनी से संबंधित बीमारी थी। 30 अगस्त को परिजन लखनऊ ले गए थे।
विज्ञापन

24 घंटे के लिए बंद रहेगा एसपी सिटी कार्यालय

एसपी सिटी कार्यालय में एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय को सैनिटाइज करके 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। अब बृहस्पतिवार को कार्यालय खुलेगा। एसपी सिटी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि  पेशी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यालय को नियमानुसार सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें