फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में एक कोरोना मरीज की मौत, 35 नए संक्रमित संक्रमित मिले

Mon, 09 Nov 2020 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। 24 घंटे में केवल 35 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। केवल एक संक्रमित की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। मृतक 54 वर्षीय व्यक्ति बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 19312 पहुंच गई है। इनमें 315 की मौत हो चुकी है। 18502 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 495 रह गए हैं।
विज्ञापन


शहर में संक्रमण का दायरा और भी कम हुआ है, यहां केवल 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर के चार, कैंट के तीन, कोतवाली के चार और गोरखनाथ का एक मरीज हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 14 नए मरीज मिले हैं। गगहा, बड़हलगंज, खजनी, खोराबार में एक-एक, चरगांवा में छह, भटहट और सहजनवां में दो-दो मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले में संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें