फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: विश्वस्तरीय कंपनी बनाएगी कन्वेंशन सेंटर, तीन कंपनियों में होगा चयन

Fri, 09 Feb 2024 11:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण एवं संचालन के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। शुक्रवार को कार्य आदेश जारी कर दिया जाएगा। तीन वर्ष में निर्माण पूरा करना होगा।
विज्ञापन
निर्माण के बाद ऐसे दिखेगा कन्वेंशन सेंटर का डिजाइन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल के किनारे प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर का निर्माण एवं संचालित करने वाली कंपनी का चयन कर लिया गया है। चंपा देवी पार्क के 25 एकड़ जमीन पर इसका निर्माण सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) माॅडल पर किया जाएगा।

विज्ञापन


निर्माण के लिए तकनीकी एवं वित्तीय बोली के आधार पर तीन कंपनियों के बीच से क्वानो एवं जेएमटी रियलटी प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है। यह कंपनी तीन वर्ष में निर्माण पूरा करेगी और उसके बाद 33 वर्ष तक संचालन का जिम्मा संभालेगी। चयनित कंपनी को शुक्रवार को कार्य आदेश (वर्क आर्डर) दे दिया जाएगा।

प्राधिकरण की ओर से रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें मुंबई का गरुड़ कंस्ट्रक्शन, गोरखपुर की केके कंस्ट्रक्शन व क्वानो एवं जेएमटी रियलटी प्राइवेट लिमिटेड ने आवेदन किया था। अधिकतम अपफ्रंट डेवलपमेंट प्रीमियम (रिजर्व प्राइस) पर क्वानो एवं जेएमटी रियलटी प्राइवेट लिमिटेड को कन्वेंशन सेंटर को विकसित करने का अधिकार मिला है। जीडीए की ओर से 51 करोड़ रुपये की रिजर्व प्राइस निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

 

प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि इस कंपनी ने 51 करोड़ 51 लाख रुपये की बोली लगाई है। कंपनी यह धनराशि जीडीए में जमा करेगी। जीएसटी अलग से देनी होगी। तीन वर्ष में निर्माण पूरा होने के बाद संचालन करते हुए कंपनी हर वर्ष 12 करोड़ रुपये 10 वर्ष तक जीडीए को देगी।

कंपनी को कन्वेंशन सेंटर एवं अन्य सुविधाओं के संचालन का अधिकार 33 साल के लिए लीज पर मिलेगा। कन्वेंशन सेंटर निर्माण के बदले फर्म को फाइव स्टार होटल के लिए 6.5 एकड़ जमीन 99 साल की लीज पर दी जाएगी। होटल में न्यूनतम 150 कमरे रखने होंगे। यहां व्यावसायिक उपयोग भी किया जा सकेगा।

 
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण एवं संचालन के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। शुक्रवार को कार्य आदेश जारी कर दिया जाएगा। तीन वर्ष में निर्माण पूरा करना होगा। यह कन्वेंशन सेंटर शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र होगा। इस परियोजना के निर्माण में जीडीए को धनराशि नहीं खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें