फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुभाषचंद बोस नगर पंपिंग स्टेशन के संचालन में विवाद, जेसीबी से हटाई गई मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित नगर निगम के पंपिंग स्टेशन के संचालन में बाधा उत्पन्न हो गई। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से बांध चौड़ीकरण कार्य के लिए पंपिंग स्टेशन के पास बड़ी मात्रा में मिट्टी डाल दी गई थी। बारिश के दौरान यह मिट्टी खिड़कियों से भीतर पहुंचने लगी, जिससे पंपों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर नगर निगम के अवर अभियंता राजकुमार और पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अनिल के बीच फोन पर तीखी बहस भी हो गई। राजकुमार ने मामले की शिकायत सहायक अभियंता वत्सल श्रीवास्तव से की, जिन्होंने अनिल से बात करने को कहा। एतराज जताने पर विवाद और बढ़ गया। पहले ही तय हुआ था कि बांध चौड़ीकरण के दौरान पंपिंग स्टेशन को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बावजूद स्टेशन के सटे मिट्टी डाले जाने से संकट खड़ा हो गया। राजकुमार ने मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर जेसीबी बुलवाकर मिट्टी हटवाई। इसके बाद पंपों का संचालन फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्टेशन जलभराव रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए दोनों विभागों को आपसी तालमेल से काम करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें