फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदाकर्मी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल डुमरी नंबर दो पासी टोला में फाल्ट सही करने के दौरान हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में चला रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भटहट। फाल्ट ठीक करने के दौरान संविदाकर्मी लाइनमैन प्रदीप कुमार हाईंटेंशन एचटी लाइन की चपेट में आने से घायल हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने संविदाकर्मी को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भर्ती करवाया। स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना रविवार को गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो पासी टोला के पास घटना हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह खुटहन के मदरहवा में स्थित बिजली केंद्र से संबद्ध जंगल डुमरी के पास हाईंटेशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। गांव के ही मंगलपुर शाहपुर निवासी प्रदीप कुमार दोपहर में फाल्ट सही करने पहुंचा। लोगों ने बताया कि खंभे पर चढ़ कर फाल्ट ठीक करते समय एचटी लाइन के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एसडीओ खुटहन राहुल कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा होने की सूचना मिली है। जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें