फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब पाइप लाइन से एक हजार घरों में पहुंच रहा दूषित पेयजल

Tue, 16 Apr 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से पैड़लेगंज-नौसढ़ सिक्स लेन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कर रहे ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई के दौरान रचित हाॅस्पिटल के पास पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक हजार घरों में पानी की रफ्तार कम हो गई और मोबिल एवं ग्रीस वाला पानी पहुंचने लगा। शिकायत के बाद नगर निगम के जलकल विभाग ने लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार से पाइप लाइन को ठीक करवाया।
विज्ञापन

जलकल के महाप्रबंधक राघवेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर तक मरम्मत करा कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। दूषित पानी की शिकायत भी जल्द ही दूर हो जाएगी। पांच इंच की सीमेंट की मुख्य पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से नालियों का पानी पाइप लाइन में चला गया। इसकी वजह से रुस्तमपुर, बेतियाहाता, दाऊदपुर, बिलंदपुर के कुछ हिस्से में रविवार की रात से दूषित पेयजल की आपूर्ति होने लगी। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जलकल के अधिकारियों को शिकायत की। जलकल ने पाइप लाइन का निरीक्षण कराया तो पता चला कि रचित हास्पिटल के पास पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। अधिकारियों ने की मरम्मत करवा कर पेयजल आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें