फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में नाला निर्माण पूरा नहीं किया तो कार्रवाई तय : कमिश्नर

Tue, 16 Apr 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के पीछे सूरजकुंड तक हो रहे बसियाडीह नाले के निर्माण का सोमवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा ने नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने काम कर रही फर्म को एक हफ्ते में निर्माण पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि यदि तय समय में कार्य नहीं पूरा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने सोमवार की शाम नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य अभियंता संजय चौहान के अलावा जल निगम और आरईएस के अधिकारियों के साथ कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्माण कार्य में बाधा बन रहे पोल, तार शिफ्ट करने को कहा। इसके साथ ही आरईएस के अधिकारियों को जल्द सीसी सड़क का निर्माण और जल निगम के अधिकारियों को सीवर लाइन के कनेक्शन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बता दें कि बसियाडीह नाले का निमार्ण पिछले साल ही पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन सुस्ती की वजह से अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे स्थानीय लोगों को तमाम तरह की दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य में सुस्ती की वजह से हो रही दिक्कतों को लेकर आदित्यपुरम कालोनी, ग्रीन सिटी, गोरखनाथ क्षेत्र के कई लोगों ने कमिश्नर से शिकायत की थी। नाले के बन जाने से इस इलाके में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें