फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टूटी पाइपलाइन से 50 घरों में पहुंच रहा दूषित पेयजल

Sun, 28 Apr 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम ने शुक्रवार को पूर्वी दाउदपुर गोपलापुर में नाला निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया। इस कार्रवाई के दौरान पेयजल कनेक्शन की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 50 घरों में दूषित पानी पहुंचने लगा। शनिवार को भी मरम्मत नहीं हो सका। जिससे भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभियान के दौरान नालियों पर हुए निर्माण और रैंप तोड़ने में करीब आठ घरों के कनेक्शन पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। इससे न केवल पानी बर्बाद हो रहा बल्कि नालियों से पाइप लाइन में खिंच कर प्रदूषित जल भी मिल रहा। इस समस्या से 50 घर प्रभावित हैं। शिकायत के बाद भी जलकल कर्मियों ने शनिवार को मरम्मत नहीं किया।
शुक्रवार को सचिन कुमार, शिवलाल यादव, सूरज लाल यादव, योगेंद्र यादव, विरेंद्र यादव, मोनू निषाद, छोटे लाल, दिनेश गुप्ता, संदीप और गोवर्धन के अतिक्रमण तोड़े गए थे। गोवर्धन यादव की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से काफी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है। घरों में न केवल दूषित जल आ रहा बल्कि पेयजल आपूर्ति भी काफी लो प्रेशर से आ रही है। जलकल कर्मियों के न आने से कुछ लोगों ने स्वंय ही इसे ठीक करा लिया। हालांकि, ज्यादातर प्रभावित लोगों ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पेयजल कनेक्शन की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

जलकल के सहायक अभियंता सत्येश सिंह ने कहा कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मती के निर्देश दिए गए हैं। रविवार तक हर हाल में इसकी मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें