फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: हॉटस्पॉट के चार किमी को बनाया गया कंटेनमेंट व बफर जोन, जानें क्या होता है ये

Thu, 09 Apr 2020 09:19 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।

सार

  • कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तीनों स्थान से जुड़े कई मोहल्ले सील
  • डीएम खुद कर रहे मानीटरिंग, आम लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के नियंत्रण को शहर के तुरकहिया, मिल्लतनगर व गिदही खुर्द को हॉटस्पाट में शामिल किया है। इन स्थलों के दो-दो किमी परिधि को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इन दोनों स्थलों के एक किमी (किलोमीटर) परिधि कंटेनमेंट तो एक किमी बफर जोन बनाया गया है। इस क्षेत्र में आवागमन पर पूरी तरह रोक है।

विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उक्त क्षेत्र को सील किया गया है। क्योंकि अब तक मिले आठ पॉजिटिव केस यहीं के हैं। कोरोना वायरस न फैले ऐसे में इन मोहल्लों के दो-दो किमी परिधि को कंटेनमेंट व बफर जोन माना गया है। इसमें आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह रोक अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा। यहां सबसे पहले 30 मार्च को कोरोना पॉजिटिव तुरकहिया निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। उक्त युवक से जुड़े परिवार व दोस्तों को क्वारंटीन में रैपिड रिस्पांस टीम ने रख लिया गया।

इस क्षेत्र के करीब साढ़े सात हजार घरों का सर्वे कर उनके जांच किए गए। परिवार के सात सदस्य व मृतक के एक करीबी मित्र सहित कुल आठ लोग पॉजिटिव पाए गए। हालांकि प्रशासन ने तत्काल इस पर कदम उठाया और फिर समूचे क्षेत्र को सील कर दिया।
विज्ञापन


तुरकहिया से सटे मिल्लतनगर के अलावा गिदही खुर्द के आसपास के इलाकों को कंटेंटमेंट व बफर जोन बनाकर सील किया गया है। इन स्थलों पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन कराएगा।

विज्ञापन

कंटेंनमेंट व बफर जोन में शामिल हैं यह मोहल्ले

  • हॉटस्पॉट- तुरकहिया
कोतवाली थाना के मोहल्ला तुरकहिया के कंपनीबाग से रोडवेज पर जाने वाले मार्ग पर बडा नाला, स्काउट प्रेस गली, कंजड़ गली, राम प्रसाद की  गली, गल्ला मंडी के अलावा एवीबीपी गली, रेडचीफ शोरूम गली, माली टोला, इंद्रा नगर, से आगे सीतापुर आंख अस्पताल गली से होते बेलवाड़ाडी  चौराहे से तुरकहिया जाने वाले सभी गली मोहल्लों को सील किया गया है।
  • हॉटस्पॉट- मिल्लतनगर
बेलवाड़ाडी मिल्लतनगर के दलित आबादी की गली, रफीक मस्जिद तिराहा, मुन्ना किराना स्टोर से चन्द्रशेखर मास्टर के घर की गली, कृष्ण राज श्रीवास्तव के घर जाने वाली गली के अलावा पीसीओ चौराहा से बेलवाड़ाडी वाली गली तक के क्षेत्र को किया गया सील
  • हॉट स्पॉट- गिदही खुर्द
ग्राम गिद्धही खुर्द के बस्ती से मुंडेरवा मार्ग पर स्थित सूर्या हॉस्पिटल से आगे सरजू पांडेय के मकान से होते हुए पॉजिटिव युवक के घर तक के अलावा उक्त के आवास के पीछे उत्तर पूरब फूलचन्द्र के मकान से होते डॉ. गिरजेश आर्य में घर तक जाने वाली सारी गलियों सील किया है। इन स्थानों को कंटेनमेंट व बफर जोन में भी शामिल किया गया है।

क्या बोले जिलाधिकारी
बस्ती जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव केस के चलते इन स्थलों को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि वायरस का संक्रमण रोकने के लिए तुरकहिया व गिदही खुर्द के एक-एक किमी को कंटेनमेंट व एक-एक किमी को बफर जोन में शामिल किया गया है। यहां सभी सुविधाओं की व्यवस्था प्रशासन करेगा। यहां रहने वालों को सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं है। शेष इलाकों में लॉकडाउन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें