फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईफाई जिंदगी की चाह ने कर दिया बरबाद, दरिंदों के जाल में फंस गई छात्रा- दंपत्ति संग 10 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

छात्रा की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पिता बाहर काम करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण अपनी मौसी के घर रहने लगी। वहीं चौरीचौरा के एक इंटर कॉलेज में उसका दाखिला कराया गया। इसी दौरान उसे रील बनाने और हाईफाई जिंदगी जीने का शौक लग गया। वह जल्द अमीर बनने के सपने देखने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा क्षेत्र में 14 वर्षीय कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच के दौरान बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। हाईफाई जिंदगी जीने की चाह में घर से निकली छात्रा दरिंदों के जाल में ऐसे फंसी कि एक के बाद एक कई लोगों ने झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अब तक मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


पीड़िता के बयान के अनुसार, उसे अलग-अलग लोगों ने शादी, नौकरी और बेहतर जिंदगी का सपना दिखाकर अपने जाल में फंसाया। एक आरोपी ने तो उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बताकर विभिन्न होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

वहीं, एक अन्य युवक, जो एमबीए का छात्र है, उसने उसे एक महीने तक अपने किराए के कमरे में रखा और मकान मालिक से उसे अपनी छोटी बहन बताया। छात्रा ने बताया कि हर जगह उसे भरोसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जहां भी गई, वहां उसके साथ गलत ही हुआ। सभी ने झूठ बोलकर इस्तेमाल किया। पुलिस को यह बताते हुए वह रो पड़ी।
विज्ञापन

स्कूल आते-जाते हुई थी ऑटो चालक से मुलाकात
छात्रा की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पिता बाहर काम करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण अपनी मौसी के घर रहने लगी। वहीं चौरीचौरा के एक इंटर कॉलेज में उसका दाखिला कराया गया। इसी दौरान उसे रील बनाने और हाईफाई जिंदगी जीने का शौक लग गया। वह जल्द अमीर बनने के सपने देखने लगी।

स्कूल आते-जाते उसकी मुलाकात एक ऑटो चालक हरमेंद्र जायसवाल से हुई, जिसने उससे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में ले लिया। एक दिन वह उसे बहला-फुसलाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो अन्य साथियों ने भी उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें