दिसंबर से स्मार्ट मीटर लगना शुरू हो सकता है। इसके लिए सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि कभी भी शहर में मीटर लगाए जाने शुरू हो जाएंगे।
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को बिल संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। महीने में दो तारीख को मोबाइल पर ही रीडिंग के अनुसार बिल आ जाता है। कटवाने वाले कनेक्शनों ने परमानेंट डिस्कनेक्शन करवाने का आवेदन दिया होगा, उसी आधार पर कनेक्शन कटवाया गया था।