फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैस गोदाम पर हंगामा, उपभोक्ताओं ने लगाया मनमानी का आरोप

Wed, 13 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोलघर गांधी गली स्थित ट्रेडिंग इंडेन गैस एजेंसी के रानीबाग स्थित गैस गोदाम पर मंगलवार सुबह उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले पांच दिनों से गैस सिलिंडर लेने पहुंच रहे बहुत से उपभोक्ताओं को लाइन में खड़ा कराने के बाद वापस भेज दिया जा रहा है, जबकि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर मौजूद है।
विज्ञापन

रानीबाग निवासी महेंद्र ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पहुंच रहे हैं लेकिन कर्मचारियों की ओर से हर बार यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि वितरण बंद हो गया है। उनका कहना था कि गोदाम में सिलिंडर होने के बावजूद कर्मचारियों ने समय से पहले ताला बंद कर दिया और अंदर आराम करते रहे। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं, बड़गो के रहने वाले राकेश यादव ने बताया कि पिछले पांच दिनों से लगातार यही स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को जब उपभोक्ताओं ने विरोध और हंगामा शुरू किया तब जाकर कुछ लोगों को गैस सिलिंडर दिया गया। कर्मचारियों की मनमानी के कारण आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें