फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रसोई गैस नहीं मिलने पर भड़के उपभोक्ता, हंगामा-सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच में रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने से भड़के उपभोक्ता मंगलवार को सड़क पर उतर पड़े। उपभोक्ताओं ने पहले एजेंसी पर हंगामा किया फिर पिपराइच-गोरखपुर मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद गैस सिलिंडर की आपूर्ति कराई गई, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि सोमवार को एजेंसी बंद थी। मंगलवार को जब उपभोक्ता लंबी लाइन में लगे तो उन्हें जानकारी दी गई कि आज भी गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आएगी। यह सुनते ही उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने एजेंसी के सामने सड़क जाम कर दी।



मौके पर मौजूद उपभोक्ता जनार्दन तिवारी, महेश कुमार, सोनू, अनारी समेत अन्य ने आरोप लगाया कि एजेंसी की ओर से होम डिलीवरी मनमाने तरीके से की जा रही है। जिन घरों में शादी है, उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि किल्लत दिखाकर ब्लैक में गैस सिलिंडर बेचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन




जाम की सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद एसडीएम दीपक गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गैस एजेंसी के गोदाम और अभिलेखों की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों से बात कर सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंचने के बाद उपभोक्ताओं को वितरित किया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें