गोरखपुर। शहर में गैस सिलिंडर आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी केवाईसी अपडेट कराने में हो रही है। इसे लेकर सभी गैस एजेंसियों पर लाइनें लग रही हैं। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने सभी गैस एजेंसियों से अधिक से अधिक गैस सिलिंडर वितरित करने और केवाईसी के लिए ज्यादा कर्मचारी लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कालिंदी और शुक्ला गैस एजेंसी पर सोमवार को भीड़ लगी थी लेकिन केवाईसी के लिए कर्मचारी भी ज्यादा लगाए गए। एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि प्रतिदिन नियमित रूप से सिलिंडर वितरण किया जा रहा है। दोनों एजेंसियाें के गोदाम पर रोजाना दो गाड़ियां पहुंच रही है। तकरीबन आठ सौ से ज्यादा गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं।