फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कटनिया रेगुलेटर से फलमंडी तक बनेगा आरसीसी नाला, जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महेवा फलमंडी से लेकर कटनिया रेगुलेटर तक आरसीसी नाला बनेगा। कटनिया रेगुलेटर पर संप और पंप हाउस भी बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से अनुमोदित लागत 789.22 लाख रुपये में 394.61 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि नाला का निर्माण होने से जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। फलमंडी सहित अन्य इलाकों का पानी आसानी से कटनिया रेगुलेटर में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


शहर में जलभराव से निजात दिलाने के लिए नालों का निर्माण कराया जा रहा है। फलमंडी, राजीव नगर, साकेत नगर, बेतियाहाता दक्षिणी, नवीन मंडी कॉलोनी सहित दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलभराव होता है। इससे राहत दिलाने के लिए कटनिया रेगुलेटर तक नाला बनवाने की मांग स्थानीय लोग काफी दिनों से कर रहे थे।
इसको देखते हुए अधिकारियों ने शासन को प्रस्ताव भेजा, जिसे मंजूर करते हुए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत नाला निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दी। इस योजना में कटनिया रेगुलेटर पर संप कम पंप हाउस और कटनिया रेगुलेटर से महेवा फलमंडी तक दो किमी आरसीसी नाला निर्माण कार्य कराने के लिए अनुमोदित बजट 789.22 लाख की तुलना में 394.61 लाख रुपये का बजट जारी किया है, ताकि काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

नाला निर्माण के लिए शासन ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है। इस संंबंध में शासन के उप सचिव रामप्रीत राम ने डीएम को पत्र भेजकर आगे की कार्यवाही का निर्देश दिया है।
कोट
फलमंडी से कटनिया तक नाला बन जाने से दो दर्जन से अधिक मोहल्लाें के निवासियों को जलभराव से राहत मिलेगी। पुराना नाला काफी जर्जर हो गया था। नया नाला बनने से आसानी से सफाई हो सकेगी। इसके लिए शासन ने धन जारी कर दिया है।
-विपिन सिंह, विधायक, गोरखपुर ग्रामीण
-

फलमंडी से कटनिया रेगुलेटर तक संप/पंप हाउस तथा कटनिया से रेगुलेटर से महेवा फलमंडी तक आरसीसी नाला निर्माण को शासन से बजट जारी हुआ है। इसका सर्वे शुरू करा दिया गया है। निर्माण के संबंध में जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-कुंवर सुरेंद्र प्रताप, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें